खतरनाक हुआ चक्रवात हामून, 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट

By: Shilpa Tue, 24 Oct 2023 2:56:10

खतरनाक हुआ चक्रवात हामून, 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। त्योहारी सीजन में भारत पर चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है। सोमवार को समुद्र में एक बवंडर उठा है, जिस कारण बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव का क्षेत्र शाम होते-होते चक्रवात में बदल गया। इस बारे में अपडेट देते हुए मौसम विभाग ने बताया कि भारतीय तट पर इसका बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा। इसके अलावा मौसम विभाग ने दशहरा पर कई राज्यों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। आज शाम बारिश के बाद दिल्ली में ठंड में बढ़ोतरी होगी। यूपी में कोहरा छाएगा, पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हिमपात का पूर्वानुमान है। वहीं देश में किसी भी समय पूर्वोत्तर मानसून की दस्तक देखी जाने की आशंका भी जताई जा रही है। दक्षिण भारतीय राज्य केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा और अंडमान निकोबार में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बारिश का यह सिलसिला नवंबर महीने के शुरुआत तक जारी रहने की संभावना है।

इन राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी

जिन राज्यों में आज मंगलवार को बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है उनमें उड़ीसा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, अंडमान निकोबार, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, राजस्थान और लक्षद्वीप के कुछ इलाके शामिल हैं। इन राज्यों में दशहरा के मौके पर बारिश की संभावना जताई गयी है।


मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी दिल्ली में पर्वतों पर हो रही बर्फबारी का असर देखा जाएगा। आज यहां भी एक दो स्थानों पर हल्की बूंदाबादी की भी संभावना व्यक्त की गई। इसके अलावा लेह लद्दाख गिलगित-बाल्टिस्तान सहित जम्मू कश्मीर के कुछ इलाके और हिमाचल उत्तराखंड के पर्वतीय चोटी पर मध्य बर्फबारी से मौसम में बदलाव देखा जाएगा।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com